फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ऑटो और कार की भिड़ंत में सिपाही समेत पांच घायल, रेफर

Fri, 07 Aug 2026 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़ी कार व लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
बिधूना। बेला रोड स्थित नगर पंचायत कार्यालय के पास बृहस्पतिवार शाम ऑटो और कार की भिड़ंत में सिपाही समेत पांच घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे में ऑटो सवार मधु सिंह राजावत (40) पत्नी शैलेन्द्र राजावत, निवासी बेला रोड नदी पुल, उनकी मां भूरी देवी (70) पत्नी कुंवर सिंह व बेटी श्वेता सिंह (22) पुत्री शैलेन्द्र सिंह तथा सतेंद्र कुमार (32) निवासी मड़ोक मीत थाना सहार घायल हो गए। वहीं कार सवार सिपाही अरविन्द सिंह (34) निवासी कुंवरपुर आगरा भी घायल हुए। वह जिले की यूपी-112 में तैनात बताए गए हैं। सभी को पुलिस सीएचसी ले गई। वहां गंभीर हालत में सभी को रेफर कर दिया गया। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटा दिया है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि घायलों को रेफर कर दिया गया है। सिपाही समेत अन्य घायलों के परिजन को सूचना दे दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें