फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: आवारा कुत्तों के हमले से पांच बकरियों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद। आवारा कुत्तों ने गांव बिलराई निवासी पशुपालक सरमन लाल राजपूत की पांच बकरियों पर बुधवार देर रात हमला किया। हमले में पांचों बकरियों की मौत हो गई। गांव निवासी सरमन लाल ने बताया कि बुधवार रात वह बकरियों को घर के बाहर बनी झोपड़ी में बांधकर सो गया था। रात करीब 12 बजे आवारा कुत्तों के झुंड ने झोपड़ी में घुसकर बकरियों पर हमला कर दिया। आवाज सुनकर नींद से जागकर वह बाहर दौड़ा और किसी तरह कुत्तों को भगाया लेकिन तब तक पांच बकरियों की मौत हो चुकी थी। इससे पहले भी जनवरी में गांव रतवा और कोठीपुर में भी आवारा कुत्तों ने दो पशुपालकों की दस बकरियों को मार डाला था। ग्रामीण पशुपालक सुधीर राजपूत, रामआसरे, सुरजीत समेत अन्य लोगों ने प्रशासन से घूम रहे आवारा कुत्तों को जल्द पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें