फोटो-14-अजगर को पकड़ती वन विभाग की टीम। संवाद
अछल्दा। थाना क्षेत्र के गुनौली गांव में मंगलवार को तब खलबली मच गई जब रामजी तिवारी के पुराने मकान में पांच फीट का अजगर निकल आया। अजगर को देखकर परिवार के लोग शोर मचाने लगे। ग्रामीणों ने अजगर निकलने की सूचना वन विभाग को दी। सूचना पाकर पहुंचे वन विभाग के विजय यादव, जगवीर सिंह ने सूझबूझ और सावधानी के साथ काफी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ लिया। इसके बाद वन विभाग की टीम ने अजगर को जंगल में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। (संवाद)