फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: चोरी व लूट के पांच आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। चोरी व लूट के पांच आरोपियों को पुलिस ने तमंचे समेत गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आठ अगस्त को कानपुर देहात के थाना रसूलाबाद के गांव पसनी निवादा निवासी सत्यम ने थाना बेला में लूट के संबंध में तहरीर दी। पुलिस ने अभियोग पंजीकृत किया। पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की। शनिवार देर रात बेला दिबियापुर रोड पर पुलिस को दो बाइकों पर पांच संदिग्ध दिखाई दिए। रोकने पर भागने लगे। पुलिस ने पांचों को बाइक समेत पकड़ लिया।
पूछताछ में बाइक सवार युवक जाने आलम की तलाशी में मोबाइल फोन, नगदी व एक तमंचा बरामद हुआ। दिलशाद के पास से मोबाइल फोन, तमंचा बरामद हुआ। अरुण कुमार से नकदी व मलखान सिंह से एक तमंचा मिला है। पांचवें युवक सुभाष के पास से भी तमंचा मिला है। बाइक के कागजात न होने पर उसे सीज किया गया। वहीं दूसरी बाइक लूटी हुई बताई गई। आरोपियों ने बताया कि वह कन्नौज व औरैया आदि जनपदोंं में घूमघूम कर लूट करते थे।
विज्ञापन

एसपी चारू निगम ने बताया कि पूर्वा रावत थाना सहार निवासी दिलशाद व पचपेडा थाना सहार निवासी शिवम व फतेहपुर थाना सहार निवासी आशीष के साथ मिलकर बेला-तिर्वा रोड पर रौनक ढाबा के पास एक युवक से लूट की घटना की बाद कबूली। एक अगस्त की रात रसूलाबाद बेला रोड पर पंपा पूर्वा मोड़ के पास दो युवकों से एक बाइक व दो मोबाइल फोन उनके साथी शिवम, आशीष व यश के साथ मिलकर लूटे थे। वहीं 18 जुलाई की रात को बेला कन्नौज रोड पर भट्ठे के सामने बाइक सवार दंपती से सोने की जंजीर व मंगलसूत्र, कान के टोप्स लूटने की बात कबूली। आशीष, शिवम और यश की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

रविवार को कैंप कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए मामलों का खुलासा किया। एसपी चारू निगम ने बताया कि पांचों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। वहीं प्रकाश में आए पांच अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें