फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ईएनटी विभाग में माइक्रोस्कोप से पहला ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। मेडिकल कॉलेज में शल्य चिकित्सा को लेकर विभागीय टीम जोर आजमाइश में लगी है। इस कड़ी में कॉलेज के ईएनटी (कान, नाक और गला) डिपार्टमेंट ने माइक्रोस्कोप से पहला सफल ऑपरेशन किया है। इस कड़ी में जरूरत के लिहाज से आने वाले अन्य मरीजों को भी शल्य चिकित्सा देने के लिए प्रोत्साहित किया है।
विज्ञापन

पिछले दिनों दिबियापुर निवासी गोविंद सिंह अपनी 18 साल की बेटी पावनी को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां कान का पर्दा फटा होने व मवाद की समस्या बताई गई। इसके बाद ईएनटी डिपार्टमेंट के असिस्टेंट प्रोफेसर व सर्जन डॉ. अमित कुमार ने ऑपरेशन की जरूरत बताई।
ऑपरेशन के लिए जरूरी माइक्रोस्कोप लखनऊ से मंगवाया गया। गुरुवार शाम प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार की देखरेख में डॉ. अमित कुमार, डॉ. समीर, नर्स प्रीती व पूजा समेत ओटी टेक्नीशियन कुलदीप की पांच सदस्यीय टीम ने माइक्रोस्कोप से पावनी का सफल ऑपरेशन किया। परिजनों ने चिकित्सीय टीम का आभार जताया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि ईएनटी डिपार्टमेंट में यह पहला ऑपरेशन है जो माइक्रोस्कोप के जरिए हुआ है। मरीज को छुट्टी दे दी गई है। कान, नाक और गले संबंधी मरीजों को ऑपरेशन की जरूरत पड़ती है, तो उसे कराया जाएगा। इसके लिए पर्याप्त उपकरण भी जुटा लिए गए हैं। अन्य विभागों में भी इसी तरह से प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें