पुलिस ने किन्नर से पूछताछ कर फ्रिज में गोली का निशान जांचा। किन्नर ने पुलिस को बताया कि शनिवार को समथर इटावा में किन्नर समुदाय में आपसी विवाद हुआ था। दो लोगों ने हत्या की धमकी दी थी। थानाध्यक्ष मुलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर मिल गई है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। घटना स्थल से खोखा व कारतूस बरामद नहीं हुआ है।