फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: आग ने ढाया कहर, पांच घर गृहस्थी समेत जले

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत ग्वारी के मजरा वीरपुर में बुधवार दोपहर आग की लपटों ने पांच घरों की गृहस्थियों को जलाकर तबाह कर दिया।
विज्ञापन

अचानक लगी आग ने देखते ही खाने पहनने के सामान से लेकर अनाज को जला दिया। ग्रामीणों ने तालाब से पानी लेकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
ग्राम पंचायत ग्वारी के मजरा वीरपुर में दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अचानक मुन्नालाल के घर के बाहर रखे छप्पर में आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने बगल में बने राम प्रकाश के घर को लपेटे में ले लिया। साथ ही बगल में ही रमेश के घर को लपटों ने चपेट में ले लिया। इसके बाद आग राजकुमार व बबलू के घर तक पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांचों घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने बाल्टी से पानी भरकर आग पर काबू पा लिया। करीब पौने दो घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच सकी। आग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे लेखपाल धीरेंद्र कुमार ने आग से हुए नुकसान का आकलन किया। थानाध्यक्ष अशोक कुमार उपाध्याय ने बताया कि पांच घरों में आग लगी है। तालाब में भरे पानी से ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें