फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैयाः कपड़ा शोरूम में लगी आग, दो की दम घुटने से मौत

विज्ञापन
बेटे प्रणव की मौत के बाद बेसुध पिता अजय(पीली शर्ट में)। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। फफूंद दिबियापुर मार्ग पर चार मंजिला इमारत में बने एक कपड़े के शोरूम की दूसरी और तीसरी मंजिल में शार्ट सर्किट से आग लग गई। चौथी मंजिल पर रह रहे तीन व्यापारी भाइयों के परिवार की महिलाएं, बच्चे व एक कर्मचारी फंस गए। दमकल कर्मियों ने फंसे लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक एक 14 वर्षीय बच्चे प्रणव और 30 वर्षीय कर्मचारी कल्लू की दम घुटने से मौत हो गई। आग से लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। पड़ोस के घरों को भी खाली करा दिया गया है।
विज्ञापन

कस्बे के विमल द्वार के सामने तीन भाइयों रवि शुक्ला, अमित और सुमित का कपड़े का शोरूम है। तीन मंजिल में शोरूम है और चौथी मंजिल पर तीनों के परिवार रहते हैं। मंगलवार रात करीब आठ बजे दूसरी और तीसरी मंजिल पर बने साड़ी व कपड़े के शोरूम में अचानक तेज धमाके के साथ शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग ने कुछ मिनटों में ही विकराल रूप धारण कर लिया।
घटना में चौथी मंजिल पर रहने वाले रवि उनकी पत्नी अवंतिका, अमित की पत्नी शिखा, सुमित की पत्नी लक्ष्मी व बच्चे हनु, अदिति, शचि, चंगुन, एक वर्ष की मासूम के अलावा कस्बे में ही रहने वाले बड़े भाई अजय का बेटा प्रणव और कर्मचारी कल्लू दुबे निवासी गुलहरिया फंस गए। आग लगने की जानकारी मिलते ही गेल व एनटीपीसी से पांच दमकल की गाड़ियां पहुंचीं। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद ऊपर फंसे बच्चों और महिलाओं को तो निकाल लिया गया पर प्रणव व कल्लू आग में ही फंसे रह गए। दो घंटे बाद फायर ब्रिगेड कर्मियों ने दीवार तोड़कर प्रणव व कल्लू को निकाला, लेकिन तब तक उनकी दम घुटने से मौत हो चुकी थी। पुलिस दोनों को अस्पताल ले गई, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

प्रणव की फाइल फोटो-- फोटो : AURAIYA

तीसरी मंजिल से निकलती आग की लपटें। संवाद- फोटो : AURAIYA

आग लगने के बाद घरों से बाहर निकले लोग। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें