फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: घर से लाखों के जेवर चोरी की प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। नगर पंचायत अजीतमल के शास्त्रीनगर मोहल्ले में चोरी के करीब 12 दिन बाद कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। शास्त्रीनगर निवासी उमेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 21 अक्तूबर 2026 को दोपहर करीब 12 बजे वह अपनी पत्नी और नातिन के साथ गोद भराई कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। उनका दत्तक पुत्र मेहरबान भी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कार्यक्रम में आया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी अपने-अपने घर चले गए। पीड़ित के अनुसार, उनका दत्तक पुत्र परिवार सहित पहले घर पहुंच गया था, जबकि वह पत्नी के साथ रात करीब नौ बजे वापस लौटे। घर पहुंचने पर कमरे के दरवाजे की सिटकनी खुली मिली। अंदर जाकर देखा तो अलमारी का लॉकर टूटा हुआ था। उसमें रखी चेन, ब्रेसलेट, अंगूठियां और कानों के झुमके गायब थे। काफी खोजबीन के बाद भी चोरी गए जेवरों का पता नहीं चल सका। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमर बहादुर वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। शीघ्र ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें