औरैया। क्षेत्र के गांव पन्हर निवासी संतोष कुमार ने सदर कोतवाली में विनय कुमार निवासी दिबियापुर, औरैया, चुनमुन निवासी दिबियापुर और बबलू निवासी दिबियापुर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि पुत्री सीमा की शादी 2023 में विनय कुमार से हुई थी। विनय शराब के नशे में आए दिन पुत्री को पीटता था। इससे परिवारजनों ने उसे अलग रहने को जगह दी, लेकिन बंटवारे को लेकर विवाद होने पर अक्सर उक्त लोग पुत्री को पीटने लगे। कोतवाली प्रभारी ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज किया गया है। (संवाद)