फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: दो पक्षों में मारपीट, नौ लोगों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के हमीरपुर गांव में दो पक्षों में शनिवार रात को झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर धारदार हाथियार से हमला करने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों पक्ष के नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

हमीरपुर गांव निवासी अनुज सेंगर ने बताया कि वह पिता महेंद्र प्रताप के साथ गांव में शिवराम कठेरिया के घर पर रात खेत की सिंचाई व जुताई का रुपया मांगने गया था। आरोप है कि रुपये देने से मना कर शिवराम की पत्नी, बेटे मोनू व बेटी अंजू आदि ने मिलकर धारदार हथियार से पिता-पुत्र पर हमला कर दिया।
मारते हुए घर ले गए, बचाव को आई भतीजी दिव्या को भी पीटा। वहीं, दूसरे पक्ष से मोनू ने बताया कि घर के बाहर आकर डगरू, मनोज, अनुज, शिवम, शालू आदि ने गाली-गलौज की और धारदार हथियार से हमला किया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर ली।
विज्ञापन

जिसमें दोनों पक्षों से नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी रामसहाय पटेल ने बताया कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। तहरीर लेकर दोनों पक्ष की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें