फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मेडिकल काॅलेज में मजदूरों के बीच मारपीट, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर। गांव बरमूपुर में बन रहे राजकीय मेडिकल कालेज में कुछ मजदूरों ने एक राज मिस्त्री की जमकर मारपीट की। इससे राजमिस्त्री का सिर फट गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बिहार प्रदेश के जिला मोतिहारी के गांव उर्मीनिया निवासी जितेंद्र पासवान पुत्र वासुदेव ने बताया कि वह पिछले नौ माह से एक कंपनी में राज मिस्त्री के तौर पर मेडिकल काॅलेज निर्माण के काम में लगा है। रविवार रात दूसरी कंपनी में काम कर रहे मजदूर शोर मचा रहे थे। इसका पीडि़त के भाई सिकंदर ने विरोध किया। इस पर आरोपी मजदूरों ने सिकंदर को पीटना शुरू कर दिया। जब वह भाई सिकंदर को बचाने पहुंचा तो आरोपी मजदूरों ने उसे भी पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एक मजदूर ने सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे पीड़ित का सिर फट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रात में ही घायलों का अस्पताल में उपचार कराया। थाने के प्रभारी निरीक्षक आरके शर्मा ने बताया कि घायल का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के लिए भेजा गया है। शिकायत के आधार पर जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें