फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: स्टाॅक में गड़बड़ी पर उर्वरक की दुकान निलंबित

Sat, 23 Sep 2023 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिला प्रशासन ने खाद, बीज की कालाबाजारी रोकने के लिए अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन

शनिवार को टीम ने सहायल रोड दिबियापुर स्थित एक दुकान पर अभिलेख अपूर्ण होने तथा पॉश मशीन व स्टाॅक में भिन्नता होने पर दुकान का लाइसेंस निरस्त किया गया। जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि शनिवार को सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक विजय प्रकाश वर्मा, भूमि संरक्षण अधिकारी विमलेश कुमार, सहायक निदेशक रेशम योगेंद्र सिंह, अपर जिला कृषि अधिकारी नारेंद्र कुमार, अपर जिला सहकारी अधिकारी कृष्ण मोहन शर्मा की टीम ने कीटनाशक प्रतिष्ठानों व वफर गोदामों में 17 छापे डाले और 11 कीटनाशक रसायनों का नमूना लिया। इस दौरान मेसर्स आईएफएफ डीसी सहायल रोड दिबियापुर के अभिलेख अपूर्ण मिलने पर दुकान का लाइसेंस निलंबित किया गया है। (संवाद)
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें