फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गड्ढे में गिरी अनियंत्रित बाइक, एक की मौत

Fri, 03 Mar 2023 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बेला/औरैया। थाना क्षेत्र के बेला-बिधूना मार्ग पर अनियंत्रित हुई बाइक सड़क किनारे स्थित गड्ढे में जा गिरी। इससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों दिल्ली से लौट रहे थे। बाइक सवार हेलमेट भी लगाए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। मृतक दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था।
विज्ञापन

कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी संजय ने बताया कि वह दिल्ली के वसई में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। उसके साथ बेला याकूबपुर निवासी राहुल पोरवाल पुत्र दिनेश चंद्र पोरवाल साथ में रहता था। दोनों बुधवार रात दिल्ली से बेला के लिए बाइक से निकले थे। रास्ते में बाइक राहुल चलाने लगा। जैसे ही दोनों सुबह सात बजे के करीब बेला-बिधूना मार्ग पर गायत्री ईंट भट्ठे के पास पहुंचे तभी राहुल को झपकी आ गई और बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आई।
जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों को बेला सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने राहुल (28) को मृत घोषित कर दिया, जबकि संजय को गंभीर हालत में कन्नौज मेडिकल कालेज रेफर किया। घटना की जानकारी पर राहुल और संजय के परिजन भी मौके पर पहुंचे। राहुल का भाई शिवम, पत्नी वंदना, मां मिथलेश का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन


भाई शिवम ने बताया कि राहुल की शादी छह वर्ष पहले ऊसराहार इटावा निवासी वंदना से हुई थी। उसके दो बच्चे सक्षम, सारांश है। भाई होली की छुट्टी लेकर घर आ रहा था। थानाध्यक्ष सुधीर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-
अस्पताल के बाहर किया इलाज
घायलों को पुलिस लेकर अस्पताल पहुंची तो अस्पताल का गेट बंद था। इसी बीच डॉ. स्वास्तिका, फार्मासिस्ट विजय लक्ष्मी ने बाहर ही घायलों का इलाज शुरू कर दिया। ताकि समय से घायलों को उपचार मिल सके। इसके बाद घायल संजय को कन्नौज रेफर कर दिया गया।

गम में तब्दील हुईं होली की खुशियां
राहुल की पत्नी वंदना का बुरा हाल था। परिजनों ने बताया कि दिल्ली से चलने से पहले राहुल ने बच्चों के लिए पिचकारी और अन्य सामान लेकर आने की बात कही थी। घर पर खुशियों का माहौल था। मां और पत्नी बार- बार यही कह रही थी कि अब बच्चों को पिचकारी कौन देगा, उनका सहारा छिन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें