फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: तेज बारिश से फाल्ट, 150 गांवों की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऐरवाकटरा।
कस्बा के उपकेंद्र की मुख्य लाइन में रविवार रात हुई बारिश व तेज हवाएं चलने के कारण नगला पन्नी के पास फाल्ट हो गया। उपकेंद्र से संबद्ध 150 गावों की सोमवार शाम तक बिजली गुल रही। लाइन ठीक करने में जुटे लाइनमैन सोमवार शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं कर सके।
शनिवार को ऐरवाकटरा उपकेंद्र की मुख्य लाइन में कई जगह बारिश के चलते फाल्ट हुए थे। जिसे किसी तरह ठीक कराकर रात में आपूर्ति बहाल की गई। इसी बीच रविवार रात फिर से बारिश हुई और रात एक बजे के करीब गांव नगला पन्नी समीप मुख्य लाइन पर पेड़ की डाल टूट कर गिरने से तार टूट गए। ऐसे में उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। कई अन्य जगह भी फाल्ट हो गए। इस कारण उमरैन, दोबा माफी, एरवाकटरा, समायन, गाजीपुर, ऐरवाटिकता, ऐरवाटीकूर, समायन, हमीरपुर रुरु, बहादुरपुर, सराय कछवाह, तुर्कपुर, यासीन, रमपुरा, कुकरकाट, बंधा, कुचैला, गाजीपुर, सुरेन्धा सहित करीब 150 गांवों की बिजली बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सुबह से बिजली कर्मचारी फाल्ट ढूंढने व तार ठीक करने में जुटे हैं। रविवार रात्रि में नगला पन्नी में 33 केवी लाइन पर पेड़ टूटकर गिर गया था। जिससे तार टूट गए थे। मरम्मत काम चल रहा है। सोमवार देर शाम तक आपूर्ति बहाल की जाएगी। - रवि वर्मा, जेई, ऐरवाकटरा बिजली उपकेंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें