फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीकेज सिलिंडर में लगी आग पिता-पुत्र व पौत्र झुलसे, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
फ फ ूंद। क्षेत्र के कोठीपुर गांव में रविवार सुबह घर में खाना बनाने के लिए गैस चूल्हा जलाते समय सिलिंडर लीकेज से आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास में पिता-पुत्र व पौत्र झुलस गए। ग्राम प्रधान की सूचना पर गैस एजेंसी की सुरक्षा टीम भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

कोठीपुर गांव निवासी अतबल कुशवाह मजदूर है। मजदूर की पत्नी सतीश कुमारी रविवार सुबह घर में स्थित कमरे में खाना बनाने की तैयारी कर रही थी। गैस चूल्हा जलाते समय सिलिंडर में आग लग गई। वह चिल्लाते हुए कमरे से बाहर निकली और जानकारी परिजनों व पड़ोसियों को दी।
तभी आग बुझाने के लिए अतबल व उनका बेटा अनमोल (12) कमरे में पहुंचे और लपटों की चपेट में आकर झुलस गए। यह देख अतबल के 70 वर्षीय पिता रामस्वरूप अपने बेटे व पौत्र को बचाने के लिए गए तो वह भी झुलस गए।
विज्ञापन

जानकारी होने पर ग्राम प्रधान अंबरेश पांडेय ने पुलिस और हरिदास गैस एजेंसी के संचालक अभिषेक मिश्रा को सूचना दी। सूचना पर डॉयल 112 पुलिस व एजेंसी की सुरक्षा टीम मौके पर पहुंची।
टीम ने कड़ी मशक्त कर आग पर काबू पाया। इसके बाद घायल पिता-पुत्र व पौत्र को दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उनको सैफई रेफर कर दिया।
चिचौली स्थित 100 शैया युक्त जिला अस्पताल में पिछले सात सालों से लाखों रुपये की कीमत से तैयार खड़ा प्लास्टिक सर्जरी व बर्न यूनिट आज तक संचालित नहीं हो सका है।
यदि यह अस्पताल संचालित होता तो आग से झुलसने और गंभीर हालत के मरीजों को औरैया जिले में ही समय से इलाज मिल रहा होता। बावजूद इसके स्वास्थ्य महकमे के अधिकारी इस अस्पताल के संचालन को लेकर गंभीर होने के बजाय मरीजों को रेफर करना ही मुनासिब समझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें