फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: छोटी बेटी के लापता होने के मामले में पिता ने बड़े दामाद पर दर्ज कराया अपरहण का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गुरुहाई निवासी युवक ने कोर्ट के आदेश पर छोटी बेटी के लापता होने के मामले में बड़े दामाद समेत दो लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन

दर्ज कराए गए मुकदमे में गुरुहाई मोहल्ला निवासी नफीस ने बताया कि पांच अगस्त को उसकी छोटी बेटी निखत (34) परवीन मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गई थी। देर तक वापस न लौटने पर खोजबीन की तो पता नहीं चल सका। इस पर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। बड़ी बेटी आयशा का पति इटावा जनपद के करौल निवासी जफर से पारिवारिक विवाद चल रहा था। कोर्ट में मामला चल है। मामले में दामाद को वारंट जारी हुआ। जिसे लेकर दामाद जफर लगातार समझौते का दबाव बना रहा था। कुछ दिन बाद पता चला कि जफर ही अपने एक मित्र शाहरुख निवासी पलिया कलान लखीमपुर खीरी के साथ मिलकर छोटी बेटी निखत का अपहरण कर ले गया है। छोटी बेटी को जान का खतरा है। आरोपी निखत के साथ अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं। सदर कोतवाल भूपेंद्र राठी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें