फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैयाः फसलें बर्बाद होने से परेशान किसानों ने स्कूल के बाहर बांधे मवेशी

विज्ञापन
फोटो 18एयूपेड़ में बंधे मवेशी व मौके पर मौजूद किसान। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
कंचौसी। विकास खंड सहार के ढ़िकियापुर, बिहारीपुर, घसा का पुर्वा के किसानों के खेतों में खड़ी ज्वार, बाजरा, अरहर की फसलों को अन्ना मवेशी बर्बाद कर रहे हैं। इससे परेशान किसानों ने गुरुवार को मवेशियों को पकड़ कर स्कूल के बाहर बांध दिया। किसानों ने अफसरों से मवेशियों को गोशाला भिजवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

ढ़िकियापुर निवासी किसान बाली बाथम, महाराम राजपूत, लालजीत, महबूब अली, इशाक, सियाराम, सुदामा यादव आदि किसानों ने बताया कि अधिकारियों की अनदेखी से अन्ना मवेशी खुले में घूम रहे हैं और खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद कर रहे हैं। कई बार जानकारी देने के बाद भी ब्लाक व जिले के अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया।
गुरुवार को भी जब मवेशी खेत में घुसे तो उन्हें खदेड़कर प्राइमरी स्कूल के बाहर बांध दिया। किसानों ने मवेशियों को पौथी, करचला व सौथरा गोशाला भेजने की सीडीओ, बीडीओ साहर व ग्राम प्रधान से फोन पर मांग की। बीडीओ सहार मुनीष कुमार सिंह ने बताया कि मवेशियों को बांधे जाने की सूचना नहीं है। ब्लाक क्षेत्र की तीनों गोशालाओं में पहले से ही क्षमता से अधिक मवेशी मौजूद है। लेखपाल को भेजा है, मवेशियों को अन्य गोशालाओं में भिजवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें