फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: टोल माफी के लिए किसानों का प्लाजा पर धरना

Thu, 01 Jun 2023 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। अनंतराम टोल प्लॉजा से गुजरने वाले किसानों के वाहनों का टोल न लिया जाए, यह माग कर गुरुवार दोपहर किसान नेताओं ने हंगामा किया। नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन करते हुए टोल परिसर में धरने पर बैठ गए। पुलिस और टोल अधिकारियों के समझाने पर उन्होंने किसानों के सभी वाहन टोल मुक्त किए जाने की मांग रखी।
विज्ञापन

किसान यूनियन (भानु गुट) इटावा के जिलाध्यक्ष विपिन तोमर व औरैया जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में दोपहर एक बजे के करीब किसान टोल प्लाजा पर पहुंचे। कुछ देर टोल कर्मचारियों से बात की। इसके बाद नारेबाजी करते हुए एक नंबर लेन पर बैठ गए। मामला बढ़ता देख वरिष्ठ उप महाप्रबंधक सत्यवीर यादव कर्मचारियों के साथ पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया गया। इसी बीच सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। कोतवाल मुकेश चौहान ने समझाया तो वे लेन से हटे।
किसान नेताओं ने औरैया व इटावा जिले के किसानों का टोल माफ करने की मांग की, जिनके वाहन अनंतराम टोल से गुजरते हैं। किसानों ने कहा कि स्थानीय किसानों से जबरन टैक्स लिया जा रहा है। किसानों से अभद्रता की जाती है। किसानों की बात सुनने और ज्ञापन लेने के बाद उप महाप्रबंधक ने उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराने की बात कही। करीब आधे घंटे बाद किसान लौट गए। उप महाप्रबंधक सत्यवीर यादव ने बताया कि टोल से निकलने वाले वाहनों से एनएचएआई के नियमानुसार ही टोल शुल्क लिया जा रहा है। नियमानुसार छूट के दायरे में आने वाले वाहनों को टोल शुल्क से मुक्त रखा जाता है। इस दौरान अमर सिंह भदौरिया, देवेंद्र सिंह राजावत, प्रशांत सेंगर, सुधीर मिश्र, सुरेंद्र सिंह, उपेंद्र, राहुल आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें