फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बारिश से मुरझाए किसानों के चेहरे, मौसम हुआ ठंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से मुरझाए किसानों के चेहरे, मौसम हुआ ठंडा
विज्ञापन

फोटो-24एयूआरपी-48- बारिश और बदली के बाद लाइट जलाकर जाती बस। संवाद
फोटो- 24एयूआरपी-49- बारिश के दौरान भीगते हुए बच्ची के साथ जाती महिला। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी

औरैया। किसानों की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है। दो दिन तक मौसम सामान्य रहने के बाद शुक्रवार की देर शाम करीब आधा घंटे तक झमाझम बारिश हुई। जिससे गेहूं व सरसों की फसलों के नुकसान की आशंका से किसान परेशान दिखे।
शुक्रवार शाम छह बजे से आसमान में बदल छाने लगे। काली घटाओं के बीच औरैया शहर समेत कुछ ग्रामीण इलाकों में शाम सात बजे के बाद तेज बारिश हुई। इससे मौसम ठंडा हो गया। इधर बारिश होने से किसान गेहूं व खेतों पर पकी खड़ी अन्य फसलों के खराब होने को लेकर चिंतित दिखे। बता दें कि 16 से 21 मार्च से रुक-रुककर हुई बारिश और तेज हवा से किसानों को काफी नुकसान पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 10 फीसदी फसल किसानों की बर्बाद हो गई थी। दो दिन मौसम ठीक रहने के बाद शुक्रवार को फिर से मौसम ने करवट ली है। जौ की फसल की कटाई का काम काम शुरू हो चुका है। सरसों की 60 से 70 फीसदी फसल कटकर घरों में पहुंच चुकी है। 30 फीसदी फसल अभी भी खेतों में कटी पड़ी है। उसके भींगने से किसान परेशान हैं। वहीं सब्जी की फसलों को भी बारिश से नुकसान का अंदेशा है। कृषि विज्ञान केंद्र ग्वारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ.अनंत कुमार ने बताया कि 25 मार्च शनिवार को एक मिली मीटर बारिश होने की संभावना है। 26 मार्च से मौसम सामान्य होगा। किसान फसलों को समय से सुरक्षित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें