फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गेहूं की मड़ाई और कटाई में जुटे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 06एयूआरपी -10 - नगला जय सिंह में गेहूं की थ्रेसिंग करता किसान। संवाद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिधूना। मौसम खुलने और तेज धूप होने से किसानों ने राहत की सांस ली है। किसान खेती-किसानी के काम में जुट गए हैं और गेहूं, जौ की मड़ाई शुरू कर दी है। पिछले सप्ताह हुई बारिश और कई दिनों से बदली छाए रहने से किसान परेशान थे और कटाई, मड़ाई का काम प्रभावित था।
जिले में एक लाख एक हजार हेक्टेयर में गेहूं की फसल बोई गई है। अधिकांश क्षेत्र में फसल पक कर तैयार हो गई। पिछले करीब 15 दिनों में चार से पांच बार रुक -रुक कर हुई बारिश व तेज हवा से फसलें खेतों में बिछ गई थी। जिससे किसान परेशान थे और मौसम के दुरुस्त होने की विनती कर रहे थे। गुरुवार से मौसम ठीक होने से किसानों ने राहत ली थी।
विज्ञापन

मौसम सामान्य रहने के साथ धूप निकली तो किसानों ने खेती किसानी का काम शुरू कर दिया। जिन किसानों ने गेहूं की कटाई का काम पूरा कर लिया था। उन्होंने थ्रेसिंग कर मड़ाई का काम शुरू कर दिया। वहीं ज्यादातर किसानों ने खेतों से गेहूं की कटाई का काम तेजी से शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि मौसम का कोई भरोसा नहीं है। कब किसी करवट बदल जाए। इसलिए जल्द से जल्द फसल को घर पहुंचाना है। कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. अनंत कुमार ने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम सामान्य रहेगा। किसानों को अब फिलहाल परेशान होने की जरूरत नहीं है। गेहूं और जौ की फसल की कटाई कर आने वाली फसलों की तैयार कर करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें