फफूंद। थाना क्षेत्र के भर्रापुर गांव में खेतों से पानी लगाकर लौटे एक किसान की अचानक सीने में दर्द होने पर हालत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर गये जहां पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गांव भर्रापुर निवासी किसान रघुवीर कठेरिया (50) शनिवार रात खेतों पर पानी लगा रहे थे। तभी उन्हें सीने में दर्द महसूस हुआ तो वह घर आ गए। घर में थोड़ी देर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। जिस पर परिजन तुरंत उन्हें अस्पताल ले गए। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया है। परिजन शव लेकर गांव आए और पुलिस को सूचना दी। सीओ अजीतमल और थाना पुलिस ने पहुंचकर जानकारी की। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता लग सकेगा। परिजनों ने सीने में दर्द होने के बाद मौत हो जाने की बात कही है।(संवाद)