फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैयाः खेत पर पड़ा मिला किसान का शव

विज्ञापन
अमरेश पाल की फोटो - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
अछल्दा। थाना क्षेत्र के बीरपुर गांव में एक किसान का शव संदिग्ध हालात में खेत पर पड़ा मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक खेत में धान की नर्सरी उखाड़ने के लिए गया था।
विज्ञापन

बीरपुर निवासी किसान अमरेश (55) पुत्र छोटेलाल पाल शुक्रवार सुबह 11 बजे के करीब धान की नर्सरी उखाड़ने के लिए खेत पर गया था। दोपहर बाद भी जब वह घर नहीं पहुंचा तो पत्नी लक्ष्मी खेत पर गई तो वह मृत पड़ा मिला। पत्नी ने आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची अछल्दा पुलिस ने खेत पर मौजूद किसानों से जानकारी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी दीपक सिंह ने बताया है कि मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा।

फोटो-19एयूआरपी-13- दिल्ली सरकार लगी 102 एंबुलेंस। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें