फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ईंट से कूचकर किसान की हत्या, चार नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। खेत पर मुर्गा, दारू पार्टी के बाद गुरुवार की रात किसान की ईंट से कूचकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार की सुबह खेत पर स्थित झोपड़ी में खून से लथपथ शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। भाई की तहरीर पर चार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्जकर कुछ संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

अजीतमल कोतवाली के गोहानी कला निवासी रामदास निषाद (35) पुत्र नाथूराम का शुक्रवार की सुबह गांव के बाहर खेत पर बनी झोपड़ी में शव मिला। चेहरे पर ईंट से वार के निशान थे। पास में ही खून से सनी ईंट, शराब के क्वार्टर, पत्तल और बर्तन पड़े मिले। सूचना पर एसपी चारू निगम, एएसपी दिगंबर कुशवाहा, सीओ भरत पासवान मौके पर पहुंचे। छोटे भाई भगवानदास ने बताया कि रामदास खेती करता था। बताया कि गुरुवार दोपहर खेत पर जाने की बात कहकर निकला था। शाम को गांव के कमलेश के खेत पर रखी झोपड़ी में मुर्गा पकाया गया। वहीं पर कुछ लोगों ने शराब पी। उसके भाई को भी बुलाया था। आरोप लगाया कि कमलेश, कल्लू राजपूत, मयंक राजपूत और पाती राम दोहरे निवासी सिकरोड़ी थाना अजीतमल ने उसके भाई की हत्या की है। पुलिस ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
सीओ भरत पासवान ने बताया कि घटनास्थल पर छानबीन कर साक्ष्य जुटाए गए हैं। घटना में कौन लोग शामिल हैं। इसकी जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


करीबियों पर भी है पुलिस की नजर
रामदास की हत्या के मामले में पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। पकड़े गए लोगों से पुलिस के हाथ कुछ खास नहीं लगा है। उधर, मृतक के घर से दोपहर के निकलने, देर शाम तक घर न पहुंचने व पार्टी में शामिल सभी के वापस चले जाने के बाद झोपड़ी में किसी के न रुकने की बात सामने आई है। पुलिस हिरासत में लिए गए कमलेश ने बताया कि शाम छह बजे के बाद खा-पीकर सभी चले गए। इधर, मृतक के देर रात तक घर न पहुंचने और सुबह शव मिलने के मामले में पुलिस गहनता से जांच कर रही है। पुलिस कई करीबियों पर भी नजर बनाए हुए है।

पुलिस तलाश रही हत्या की वजह
कमलेश के जिस खेत पर झोपड़ी में पार्टी हो रही थी। वहीं मृतक रामदास के साथ गांव के कई लोग मौजूद थे। मगर किसी से पुलिस को यह स्थिति साफ नहीं हुई कि आखिर हत्या की वजह क्या रही। इधर परिजनों ने शराब पीने के बाद हुए विवाद में हत्या करने की आशंका जताकर तहरीर दी है।

रात में परिजनों ने की थी खोजबीन
रामदास की हत्या से मां सोनकली, पिता नाथूराम के साथ बेटे और बेटियों का रो-रोकर हाल बेहाल है। भाई भगवानदास ने बताया कि रामदास बेटों व बेटी के साथ अलग रहता था। पत्नी की बीमारी से पिछले साल मौत हो गई थी। मां और पिता मेरे साथ रहते हैं। बड़े भाई उमासिंह रजपुरा गांव में परिवार के साथ रहते हैं। बताया कि भाई की रात में खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें