फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैयाः किसान लापता, नहर में मिली साइकिल

विज्ञापन
लापता किसान विनोद कुमार - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
बेला। थाना क्षेत्र स्थित निचली गंग कमांड नहर में पलिया गांव के किसान की साइकिल पड़ी मिली। नहर किनारे खून के निशान भी मिले, पर किसान का पता नहीं चला है। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। वहीं, पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ पहुंच कर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

बेला थाना क्षेत्र के पलिया निवासी विनोद कुमार (48) पुत्र सियाराम किसान है। गुरुवार दोपहर साइकिल से क्षेत्र में भुना मक्का, मूंगफली, चना बिक्री करने गए थे। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की, पर कुछ पता नहीं चला। तब परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। शुक्रवार दोपहर नहर किनारे एक जगह मक्का फैली देख खोजबीन की तो नहर के पास कई जगह खून फैला मिला और साइकिल नहर में पड़ी थी।
सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी बिधूना महेंद्र प्रताप सिंह ने फोरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य एकत्र किए। भाई राजवीर सिंह ने अनहोनी की आशंका जताई। कहा कि वह चार भाई है। दो भाई प्रमोद व घनश्याम पंजाब में रहकरकाम करते है। विनोद की पत्नी की मृत्यु हो चुकी है और वह मां सुखदेवी के साथ रहता है। थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए है। कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। किसान के नहर में गिरने की आशंका पर गोताखोरों से तलाश कराई गई, पर कुछ पता नहीं चला। बहाव तेज है, इसलिए एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई है।

नहर किनारे मौजूद ग्रामीणों की भीड़ व छानबीन करने पहुंची पुलिस। संवाद- फोटो : AURAIYA

फोटो-02एयूआरपी-17 खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन देते रोजगार सेवक। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें