फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नीम का पेड़ कटाने पर किसान पर छह हजार रुपये जुर्माना

विज्ञापन
जांच करती वन विभाग की टीम। स्रोत:वन विभाग
विज्ञापन
बिधूना। वन विभाग ने रावतपुर के मजरा कटरा नकी में खेत से हरा नीम का पेड़ काटने पर एक किसान पर छह हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। कानूनी कार्रवाई भी शुरू की गई है। यह जुर्माना रावतपुर निवासी किसान मैकूलाल पर लगाया गया है। विभागीय स्तर पर यह कार्रवाई की गई है, जबकि अधिनियम के तहत आगे की प्रक्रिया अलग है। ग्रामीणों की सूचना पर एसडीएम के निर्देश से बीट प्रभारी गौरव मिश्र ने मौके पर जांच की। पेड़ के तने की गोलाई करीब 160 सेंटीमीटर थी। मौके पर करीब 10 क्विंटल लकड़ी मिली। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सूचना के बाद पेड़ काटने वाले लोग उपकरण लेकर चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें