फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान की पौध रोपने गए किसान की तालाब में गिरने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेला (औरैया)। थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरौली शिव में खेत पर धान की रोपाई करने गया किसान पास में स्थित तालाब में गिर गया। डूबने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पिपरौली शिव निवासी उमाकांत (50) बुधवार सुबह घर के पीछे खेत में धान की रोपाई करने गया था। दोपहर तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। परिजन जब खेत पर उसे देखने गए तो पास के तालाब में उसका शव उतराता मिला। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। उन्होंने पैर फिसलने से तालाब में गिरने की आशंका जताई है। थाना प्रभारी निरीक्षक पप्पू सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें