फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सेंगर नदी में भैंस नहलाते वक्त किसान पैर फिसलने से डूबा

Thu, 29 Jun 2023 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। इटावा जिले के भरथना थाना क्षेत्र के जारपुरा नगला छोटे निवासी किसान सेंगर नदी में भैंस नहलाने के दौरान डूब गया। घटना स्थल औरैया और इटावा जिले के बीच होने के कारण परिजनों ने अछल्दा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की खोजबीन शुरू कराई, पर देर शाम तक युवक का पता नहीं चला।
विज्ञापन

भरथना के जारपुरा नगला छोटे निवासी सुरेंद्र यादव (45) किसान है। बुधवार को वह भैंसों को पानी पिलाने व नहलाने के लिए दोपहर एक बजे के करीब सिरकोरा गांव के पास सेंगर नदी पर आया था। आसपास मौजूद ग्रामीणों के मुताबिक, भैंस को पानी पिलाने के बाद नहलाते समय पैर फिसलने से वह नदी में डूब गया। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी भाई उमेश यादव पिता मोहर सिंह को दी। इधर किसान के डूबने की जानकारी पर शाम्हो चौकी प्रभारी और अछल्दा पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई। देर शाम तक डूबे युवक का पता नहीं चल सका। अछल्दा थाना प्रभारी सत्यप्रकाश ने बताया कि एक व्यक्ति के सेंगर नदी में डूबने की सूचना सिरकोरा गांव से मिली थी। लोगों ने बताया कि युवक अछल्दा सीमा के धमसिया की तरफ बहकर आया है। इस पर पुलिस मौके पर गई थी, युवक की खोजबीन की जा रही है। रात होने से गुरुवार सुबह फिर तलाश कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें