फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: रोटावेटर की चपेट में आकर किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहार। खेत की जुताई करते समय मंगलवार दोपहर एक किसान रोटावेटर की चपेट में आ गया। इससे किसान की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों व आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन

सहार के जीवा सिरसानी गांव निवासी तेज सिंह उर्फ कल्लू बाथम (35) किसान थे। परिवार में पत्नी, छह बेटी व एक बेटा है। परिजनों ने बताया कि मंगलवार दोपहर तीन बजे तेज सिंह खेत में गांव के ही रामौतार के ट्रैक्टर से जुताई करवा रहे थे।
जुताई कराते समय खेत पर लगा आरी ब्लेड का तार ट्रैक्टर के रोटावेटर में उलझ गया। खेत किनारे मौजूद किसान तार को सुलझाने के लिए ट्रैक्टर के पास जा पहुंचा। तार को हटाते वक्त उसने चालक रामौतार से ट्रैक्टर आगे बढ़ाने के लिए कहा। खेत पर मौजूद लोगों और चालक के अनुसार जैसे ही ट्रैक्टर आगे बढ़ा तेज सिंह तार में फंसकर रोटावेटर की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद ग्रामीण उसे गंभीर हालत में सहार सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू की है। थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि घटनास्थल का मुआयना किया गया है। खेत पर मौजूद लोगों व चालक से जानकारी की गई है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें