फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बिजली के पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव नहरा बोझ निवासी 49 वर्षीय सर्वेश कुमार शनिवार रात लगभग नौ बजे अपने खेत में खड़ी धान की पौध को आवारा जानवरों से रखवाली करने गए थे। देर रात तक जब किसान घर न लौटकर वापस नहीं आया तो परिजनों ने रात भर उनकी खोजबीन की तो कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

रविवार दोपहर लगभग एक बजे सर्वेश के घर वाले उन्हें खोजने खेतों पर गए, तो देखा कि सर्वेश कुमार बिजली के पोल से चिपका पड़ा था। यह देख परिजनों ने बिजली केंद्र फोन करके लाइन बंद कराई। उसके बाद शव को विद्युत पोल से हटाया। सूचना पर एरवाकटरा पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की 20 वर्ष की एक बेटी रश्मि व छोटे-छोटे तीन बेटे संजीव, राजीव व राजवीर है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। पुत्री शादी योग्य है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मृतक के परिवारीजनों को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है। एरवाकटरा थानाध्यक्ष संत प्रकाश ने बताया कि युवक 11000 की एचटी बिजली पोल में आ रहे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई है परिजनों की सूचना पर शव को
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें