फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा। खेत से पैदल घर जा रहे किसान को तेज रफ्तार बाइक ने नेवलगंज विद्युत उपकेंद्र के पास टक्कर मार दी। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

अछल्दा के तेजपुर अड्डा निवासी किसान सुरेंद्र सिंह उर्फ पप्पू यादव (52) किसान थे। सोमवार देर शाम को वह चिरैया मढ़ा स्थित खेतों से घर लौट रहे थे। विद्युत उपकेंद्र के पास बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बाइक सवार युवक मौक से भाग निकाला।
विज्ञापन

ग्रामीण घायल को अछल्दा सीएचसी ले गए, जहां से उसे सैफई सैफई रेफर कर दिया गया। मंगलवार सुबह इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सैफई थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस के अनुसार तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें