अछल्दा (औरैया)। घर में बिजली का काम कर रहे किसान की करंट लगने से मौत हो गई। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घसारा के मजरा झाल निवासी प्रभुदयाल (26) पुत्र श्री दयाल शनिवार सुबह आठ बजे घर में बिजली का तार ठीक कर रहा था। इसी दौरान करंट की चपेट में आ गया। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर अछल्दा पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। (संवाद)