फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गाजे-बाजे के साथ दी बप्पा को विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहार/कंचौसी। विघ्नहर्ता भगवान गणेश की नौ दिन तक सेवा करने के बाद बुधवार को नम आंखों से विदाई दी गई। विधि विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद श्रद्धालु अबीर गुलाल उड़ाते हुए बैंडबाजों की धुन पर नाचते हुए विसर्जन स्थल पर पहुंचे। जहां आरती के बाद भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
कस्बा दानशाह सहार में स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा विसर्जन से पूर्व कस्बा में शोभायात्रा निकाली गई। नगर भ्रमण के बाद विसर्जन यात्रा सहार बंबा पर पहुंची। यहां भगवान गणेश की मूर्ति को जल में प्रवाहित करने से पहले विधि विधान से सभी भक्तों ने पूजन अर्चन करने के बाद जयघोष करते हुए जल में प्रवाहित कर दिया गया। इस अवसर पर राजेंद्र भदौरिया, विमलेश शर्मा, मनोज राजपूत, दीपू भदौरिया, हर्षित गुप्ता, मंजुल पाठक, मनोज भदौरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं कंचौसी नगर के नहर पुल के पास विनायक श्री गणेश पूजा पंडाल में सुबह से देर रात तक धार्मिक अनुष्ठानों का दौर जारी है। भगवान श्री गणेश के अंतिम दिवस पर महा आरती का आयोजन किया। मुख्य यजमान डाॅ. आदर्श गुप्ता व गरिमा गुप्ता ने बताया कि गुरुवार सुबह नौ बजे भगवान गणेश की विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान लल्लू शर्मा, लाला शर्मा, सतीश शर्मा, सागर शर्मा, शरद शर्मा, अभिषेक शर्मा, राहुल सेंगर, हर्षित गुप्ता, अनमोल, प्रवीण गौर, अनुराग, अभय चौहान, विकास, विजय गौर आदि मौजूद रहे।

फोटो-18- भक्ति गीत सुनाते कलाकार। संवाद
महाआरती के बाद पूरे रात्रि चला कीर्तन का कार्यक्रम
अजीतमल। कस्बे में चल रहे गणेश महोत्सव की चारों ओर धूम मची हुई है। सुबह से ही गणेश पंडालों में जहां पूजा-अर्चना के लिए लोग पहुंच रहे हैं, तो वहीं शाम के समय महाआरती में भक्तों की संख्या बढ़ रही है। महाआरती के बाद पूरी रात गायक कलाकारों के भक्तिमय कीर्तनों ने लोगों को सुबह तक बांधे रखा।
विज्ञापन


मंगलवार को जहां अष्टविनायक मंदिर पर चल रहे श्री गणेश महोत्सव में सुबह से ही पहुंचे ग्यारह यजमानों द्वारा षोडशपचार पूजन किया गया। तो वहीं पंडित अभिषेक दीक्षित आचार्य द्वारा मंत्रोचारण के साथ हनुमान जी का भी पूजन-अर्चन कर प्रसाद वितरित कराया गया। रात्रि में बालगोविंद दुबे की संगीत पार्टी के कलाकारों ने भजनों व कीर्तन से समां बांध दिया। इस अवसर पर अभिषेक त्रिपाठी, विमल पाण्डेय, पुनीत दीक्षित, प्रतीक दीक्षित, शिवाजी पाण्डेय, अखिलेश दुबे, अखिलेश गुप्ता, सुमन दीक्षित, कैलाश त्रिपाठी आदि भक्तगण समेत सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें