फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: तीन घंटे देरी से कंचौसी रेलवे स्टेशन पहुंची फरक्का एक्सप्रेस, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। दिल्ली हावड़ा रेल रूट पर स्थित कंचौसी रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को फरक्का एक्सप्रेस अपने समय से तीन घंटे देरी से पहुंची। इससे दूर-दराज से ट्रेन पकड़ने आए यात्रियों को गर्मी में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

फरक्का एक्सप्रेस सुबह अपने निर्धारित समय सुबह चार बजे के बजाय तीन घंटे की देरी से सात बजे के बाद रेलवे स्टेशन पहुंची। कानपुर, अयोध्या, जौनपुर, लखनऊ, उन्नाव, बनारस, मालदा टाउन, सुल्तानपुर, अकबरपुर आदि जगहों पर जाने वाले यात्रियों को देरी होने से परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेन लेट होने के चलते यात्री बसों और अन्य प्राइवेट वाहनों से गंतव्य की ओर निकल गए।
यात्रियों का कहना है कि आए दिन ट्रेन के देरी से पहुंचने के कारण परेशानी हो रही है। वहीं चंडीगढ़ से प्रयागराज जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस अपने समय से 40 मिनट की देरी से कंचौसी रेलवे स्टेशन पहुंची। इसकी वजह से कानपुर, उन्नाव, फतेहपुर, प्रयागराज, बिंदकी जाने वाले यात्री परेशान हुए। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक दरबारी कुमार ने बताया कि ट्रेनें लेट चल रही हैं। इसकी जानकारी यात्रियों को अनाउंसमेंट के माध्यम से समय-समय पर दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें