फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के लिए रुपये न देने पर पत्नी से झगड़ा कर पति ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद। थाना क्षेत्र के अकबरपुर डांडा में पत्नी के शराब के लिए रुपये न देने से नाराज युवक ने मंगलवार सुबह फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

अकबरपुर डांडा निवासी जीवन सिंह (35) के परिजनों ने बताया कि वह गांव के बाहर परिवार के साथ रहता था। वह शराब का लती था और अक्सर पत्नी व बच्चों से मारपीट करता था। सोमवार शाम उसने शराब के लिए पत्नी कल्पना से रुपये मांगे थे। पत्नी ने जब रुपये नहीं दिए तो उसने मारपीट की और कमरे में चला गया। मंगलवार सुबह जब पत्नी उठी तो जीवन का शव छत के कुंडे में फांसी पर लटका देखकर उसके होश उड़ गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। थाना प्रभारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें