फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अंत्येष्टि स्थल परिसर में लगवाए गए पंखे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति की ओर से रविवार को यमुना तट पर ऊपर स्थित अंत्येष्टि स्थल परिसर में शहर के दानवीरों से प्राप्त 14 हवादार पंखे लगवाए। इन पंखों को नगर पालिका अध्यक्ष ने बटन दबाते हुए चालू कराया। इसके उपरांत अंत्येष्टि स्थल परिसर में आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता श्री गोपाल सेवा संस्थान के अध्यक्ष रमन पोरवाल ने की। बैठक में यमुना तट की जन-समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। जिसके अंतर्गत समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता ने बताया कि यमुना तट पर अभी तमाम जन समस्याएं हैं। जिनके समाधान हेतु नगर पालिका अध्यक्ष से वार्ता की गई। संस्थापक अध्यक्ष ने बताया कि यमुना नदी में बाढ़ आने के उपरांत यमुना तट पर ऊपर स्थित सीमेंटेड अंत्येष्टि स्थलों पर शवों की अंत्येष्टियां होने लगती हैं। ग्रीष्म ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए अंत्येष्टि स्थल प्रांगण में दिवंगत लोगों के साथ आए लोगों के लिए हवा हेतु पंखों की व्यवस्था नहीं थी। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। स्वच्छ वातावरण व हवादार पंखे लगने से अब लोगों को सुखद आनन्द की अनुभूति होगी। तपती गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए अंत्येष्टि स्थल परिसर में लोगों को पीने के ठंडे पानी हेतु वाटर कूलर की योजना भी प्रस्तावित है। उसे भी शीघ्र अंतिम रूप दिया जाएगा। पीने के ठंडे पानी से लोगों को काफी राहत मिलेगी। आयोजन में प्रमुख रूप से भारतीय जीवन बीमा निगम के देवमुनि पोरवाल, बैंक से सेवानिवृत तेज बहादुर वर्मा, शेखर गुप्ता, ज्ञान सक्सेना, राजीव पोरवाल, आनन्द गुप्ता, अनूप विश्नोई, सुनील अवस्थी, आदित्य पोरवाल, भीमसेन सक्सेना, देवेंद्र आर्य, संतोष कुशवाहा, हिमांशु दुबे, सतीश पोरवाल, सुरेश चंद्र, गौरव कुमार, रज्जन वाल्मीकि, रामप्रसाद, अजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें