- मौके पर जांच किए बगैर लगी दी गई जांच रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
एरवाकटरा। ग्राम पंचायत उमरैन निवासी दिव्यांग सुरेश चंद्र गुप्ता ने ब्लॉक क्षेत्र के एक अधिकारी पर पर शिकायत का फर्जी निस्तारण करने का आरोप लगाया है।
उसका कहना है कि जनसुनवाई पोर्टल पर उसने नाले पर अतिक्रमण व जलभराव की शिकायत की थी। शिकायत का फर्जी निस्तारण किया गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि 12 फरवरी को पोर्टल पर किशनी बिधूना रोड के किनारे बने आरसीसी नाले की सफाई न होने और स्थानीय लोगों की ओर से नाले पर अतिक्रमण कर अवरुद्ध किए जाने की शिकायत की थी। आरोप है कि अधिकारी ने शिकायत पर मौके पर जांच किए बिना फर्जी निस्तारण दिखा दिया।
बोले जिम्मेदार -
जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतें की मौके पर जाकर जांच की जाती है। इसके बाद जांच आख्या भेजी जाती है। यदि खंड विकास कार्यालय का कोई जांच अधिकारी मौके पर जाए बिना फर्जी जांच आख्या लगाता है तो जांचकर्ता के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। - रमेश कुमार सिंह, बीडीओ