फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले की तैयारियां पूरी, 27 को उद्घाटन

Tue, 24 Nov 2015 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के ऐतिहासिक कार्तिक मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मेला नगर पंचायत बाबरपुर की ओर से गांधीनगर मोहल्ले में लगाया जा रहा है। यह 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक चलेगा। इसका उद्घाटन 27 नवंबर को होगा। नगर  पंचायत अध्यक्ष अशोक चक ने बताया कि कार्तिक मेला एक पखवारा तक चलता है। इस मेले का वर्षभर लोग इंतजार करते हैं। मेले में भारतीय संस्कृति को संजोने के लिए कुछ कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। दुकानों में मिट्टी के बर्तन, पत्थरों से बने सामान सभी के आकर्षण का केंद्र है। मेले में युवाओं के खाने पीने के लिए तरह-तरह से स्टाल लगेंगे। वहीं महिलाओं की जरूरत के लिए लेडीज मार्केट की तर्ज पर दुकानें होंगी। जहां महिलाएं ही खरीददारी कर सकेंगी। मेले में युवतियों के लिए सज्जा व श्रंगार का सामान भी मिलेगा। झूले सभी को अपनी ओर आकर्षित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें