फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: -पेड़ की डालियों में उलझे तार देख एसडीओ से जताई नाराजगी

Sat, 03 Feb 2024 02:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर ने शुक्रवार को जिले के बिजली केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं। उन्होंने बिजली केंद्रों की मशीनों, ट्रांसफार्मरों के साथ ही साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। वहीं, पेड़ में उलझे तार देखकर नाराजगी जताते हुए डालियों को छंटवाने को निर्देशित किया। चीफ इंजीनियर के अचानक से जिले में आने पर बिजली अधिकारियों में खलबली की स्थिति रही।
विज्ञापन

चीफ इंजीनियर राम प्रकाश शुक्रवार सुबह अचानक से एक्सईएन कार्यालय पहुंचे। चीफ इंजीनियर को अचानक से देख बिजली अधिकारियाें में खलबली मच गई। इस दौरान चीफ इंजीनियर की नजर बिजली केंद्र के बाहर पेड़ों की डालियों के बीच से होकर गुजरी एचटी लाइन के तारों पर पड़ी। उन्होंने एसडीओ को बुलाकर नाराजगी जताई। साथ ही अतिशीघ्र डालियों को कटवाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही एक्सईएन लेखराज सिंह से बिजली आपूर्ति संबंधी जानकारी ली। साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके बाद चीफ इंजीनियर अछल्दा, फफूंद, दिबियापुर, देवरपुर बिजली केंद्रों पर पहुंचे। जहां उन्होंने केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान चीफ इंजीनियर ने देवरपुर व केशमपुर फीडर का भी निरीक्षण किया। वहीं, उन्होंने सुरक्षा को लेकर बिजली कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एक्सईएन दिबियापुर नेहा सिंह, जेई केशमपुर एनके गौतम भी मौजूद रहीं।
चीफ इंजीनियर राम प्रकाश ने बताया कि मरम्मत माह के चलते बिजली केंद्रों पर कराए जा रहे मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया गया है। इस दौरान कई केंद्रों पर खामियां मिलने पर संबंधित केंद्र के बिजली कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। कहीं पर भी पेड़ों की टहनियों पर बिजली के तार न रखे हों इसको लेकर भी निर्देशित किया गया है। आने वाली गर्मियों को लेकर अभी से ही बिजली केंद्रों की अव्यवस्थाओं को दूर कराया जा रहा है। जिससे गर्मियों में निर्बाध आपूर्ति को लेकर कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें