फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बैठक में अनुपस्थित एई व तीन जेई से स्पष्टीकरण तलब

Tue, 25 Jul 2023 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने विद्युत विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति के निर्देश दिए। साथ ही चेताया कि इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में अनुपस्थित रहने पर सहायक अभियंता राजेश कुमार वर्मा, अवर अभियंता ओमवीर सिंह, रवि कुमार वर्मा तथा अजय कुमार श्रीवास्तव का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने खंडवार पैड उपभोक्ताओं की संख्या, ट्रांसफार्मर खराब होने पर शिफ्टिंग का समय, राजस्व वसूली का लक्ष्य पूर्ति, विद्युत आपूर्ति का समय तथा बिलिंग आदि की समीक्षा की। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को को स्पष्ट निर्देश दिए कि आगामी माह से होने वाली समीक्षा में सभी बिंदुओं पर पूर्ण रिपोर्ट के साथ उपस्थित हो। जिससे स्थिति स्पष्ट हो सके। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में ओवर बिलिंग तथा छोटे उपभोक्ताओं को परेशान न किया जाये। जिसमें संबंधित अवर अभियंता सतत नजर रखते हुए समीक्षा करें और कहीं से भी कोई फोन आता है तो उसे प्रत्येक दशा में रिसीव किया जाये। अन्यथा की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधीक्षण अभियंता बृजमोहन ने कहा कि विद्युत संबंधी समस्या के लिए यदि कोई अवर अभियंता आदि का फोन रिसीव नहीं होता है तो टोल फ्री नंबर 1912 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। जिसका शीघ्र निस्तारण किया जाएगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेंद्र पाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें