फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: विशेषज्ञों ने शिक्षकों को बताए आपदा से निपटने के उपाय

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा प्रधानाध्यापकों व नोडल शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में विभिन्न विभाग से आए विषय विशेषज्ञों ने आपदाओं से बचाव की जानकारी दी। शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त कर ग्रामीणों व बच्चों के जरिए जन जागरूकता फैलाएंगे।
विज्ञापन

गुरुवार को तिलक महाविद्यालय में आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण हुआ। प्रशिक्षण में ब्लॉक भाग्यनगर के 177 शिक्षकों ने प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण में पहुंचे एसडीएम सदर अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि यह बहुत महत्वपूर्ण विषय है। प्रशिक्षण में यह अच्छी तरह से जान लें कि किस तरह की आपदा में क्या राहत मिलती है। जानकारी अच्छी तरह से कर लोगों को सही जागरूक करें।
बीएसए अनिल कुमार ने जल बचाव प्रबंधन के बारे में बताया। संचारी रोग विशेषज्ञ डॉ. सरफराज ने सर्पदंश, रैबीज के लक्षण और संक्रामक व संचारी रोगों की जानकारी दी। प्रशिक्षण में एआरपी मनोज कुमार, आलोक मिश्रा, प्रदीप कुमार, मास्टर ट्रेनर रमाकांत, जिला आपदा विशेषज्ञ दीपक कुमारबीईओ दाताराम, सरिता गुप्ता व सुधा पाल ने मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें