up nikay chup nikay chunav, यूपी निकाय चुनाव, यूपी नगर निगम चुनावunav, यूपी निकाय चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
औरैया जिले में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद चुनाव में राजनीतिक रंग कम चढ़ता था। इस बार के चुनाव में भाजपा ने एड़ी चोटी तक का जोर लगाया। प्रदेश स्तर के नेताओं की रैली हुईं, लेकिन मतदाताओं पर इसका कोई खास असर नहीं हुआ। मतगणना पूरी होने के बाद चर्चा का बाजार खूब गर्म रहा। मुख से लोगों के बस यही सुनने में आया कि राजकुमार नहीं भाजपा हारी है। यहां भाजपा का हर दांव नाकाम नजर आया।
भाजपा प्रत्याशी राजकुमार के समर्थन में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से लेकर जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. संजय निषाद, नंदगोपाल नंदी, साक्षी महराज कई शीर्ष नेताओं की रैली, जनसभा व रोड शो हुए। जिले के कई दिग्गज भाजपाइयों ने जोर आजमाइश की। भाजपा प्रत्याशी राजकुमार के पक्ष में जनता का वोट सुनिश्चित करने के लिए राजनीति के सभी हथकंडे अपनाए गए। मगर भाजपा का हर दाव नाकाम ही नजर आया।