फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: चाह कर भी समय से मदद नहीं कर पाती औरैया पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले से होकर गुजरे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे होने पर पुलिस चाहते हुए भी घायलों की समय से मदद नहीं कर पा रही है। जिले की सीमा में एक भी ऐसा कट नहीं बना, जिससे पुलिस और एंबुलेंस एक्सप्रेसवे पर पहुंच सके।
विज्ञापन

हादसे होने पर राहत और बचाव कार्य के लिए इटावा के ताखा, चौपला व कन्नौज के सौरिख होते हुए करीब 40 से 50 किलो मीटर का चक्कर लगाकर पुलिस पहुंचती है। समय से न पहुंचने पर अक्सर औरैया पुलिस प्रशासन को कन्नौज व इटावा जिले की मदद लेनी पड़ रही है। इधर पिछले एक साल में कई ऐसे हादसे हुए, जिसमें देर से मदद मिलने पर घायलों को जान गवानी पड़ गई।
पुलिस को हमेशा एक्सप्रेसवे के किनारे सुरक्षा के लिहाज से लगी जालियां (तार) हटाकर एक्सप्रेसवे तक पैदल पहुंचना पड़ता है। गंभीर रूप से घायल लोगों को एक्सप्रेसवे से नीचे लाने में परेशानी भी उठानी पड़ती है। (संवाद)
विज्ञापन

---
ऐसे पहुंचती है औरैया पुलिस
जिले के ऐरवाकटरा थाना क्षेत्र के तहत पांच किलो मीटर क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पड़ता है। एक्सप्रेसवे पर उमरैन पुल के पास अक्सर हादसे होते हैं। कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर एक्सप्रेसवे पर पहुंचने के लिए औरैया पुलिस को चौपला (इटावा) से होते हुए विपरीत दिशा से सफर कर उमैरैन पहुंचना पड़ता है। पुलिस को आनेजाने में 50 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है। यदि कन्नौज के सौरिख से होकर उमरैन आएं तो पुलिस को करीब 34 किलोमीटर का आवागमन करना पड़ता है।
----
ऐरवाकटरा के पास हुए हादसे
ऐरवाकटरा के उमैरान के पास 26 मई को ट्रक से टकराने के बाद बस पलट गई। 26 यात्री घायल हुए थे। पुलिस को राहत बचाव करने में घंटों लगे। 16 सितंबर को ट्रक और ट्रेलर में भिड़ंत हुई। सुबह चार बजे की घटना में डेढ़ घंटे बाद मदद मिली। वहीं, 19 दिसंबर की सुबह कुछ ही समयांतराल में छह हादसे हुए। कार व ट्रक के साथ दो बसें दुर्घटनाग्रस्त हुईं। हादसे में तीन की जान चली गई, जबकि नौ लोग घायल हुए। यहां भी देरी से पुलिस पहुंच सकी थी।
---
चौकी व एक कट बनाए जाने की मांग
एक्सप्रेसवे पर ऐरवाकटरा क्षेत्र में होने वाले हादसों में मदद के लिए पहुंचने के लिए परेशानी होती है। इसके लिए यूपीडा के अधिकारियों को पत्र लिखा जा रहा है। इसमें ऐरवाकटरा में एक चौकी स्थापित करने व आवागमन के लिए एक कट बनवाने की मांग की जा रही है। इससे हादसा होने पर औरैया पुलिस समय से पहुंच सके।
विज्ञापन

- चारु निगम, एसपी औरैया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें