अजीतमल। तहसील क्षेत्र के सदर विकास खंड के ग्राम भैरोंपुर निवासी सुरेश चंद्र ने जिलाधिकारी औरैया को रजिस्टर्ड डाक से भेजे शिकायती पत्र में बताया कि उसकी पत्नी उर्मिला देवी गांव में ही आंगनबाड़ी में बतौर सहायिका पद पर तैनात थी।
उर्मिला देवी की मौत नौ अगस्त 2019 को हो गई थी। पत्नी की मृत्यु की सूचना सुरेश चंद्र द्वारा विभाग को दे दी गई थी। सहायिका की मृत्यु की सूचना के बावजूद बाल विकास विभाग द्वारा दो वर्षों तक बराबर मानदेय सेंट्रल बैंक के पत्नी के बैंक खाते में आता रहा। जब उसने खाते को क्लेम करने के लिए चेक किया तो उसके खाते में अतिरिक्त दो वर्षों का मानदेय होने के कारण उसका क्लेम करने में बाधा बन गया है।
वहीं बैंक मैनेजर के मुताबिक जब तक मानदेय की धनराशि वापस नहीं होती तब तक क्लेम सम्भव नहीं है। वहीं मृतिका के पति ने जिलाधिकारी से दो वर्षों का अतिरिक्त मानदेय विभाग को वापस कराने की मांग की है। इससे शेष धनराशि का भुगतान करा सके। संवाद