फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: दूसरे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। दिबियापुर में बिलराया पनवाड़ी राजमार्ग स्थित नहर बाजार में रविवार को अतिक्रमण विरोधी अभियान लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। 12 बुलडोजर और दो पोकलैंड मशीनों की मदद से सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने मुख्य मार्ग के पूर्व की ओर बने 45 मकानों व दुकानों को पूरी तरह से ढहा दिया। इस बीच कुछ प्रभावित लोगों ने विरोध करने की कोशिश की। लेकिन पुलिस की सख्ती से उन्हें कोई सफलता हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे के बाद सिंचाई खंड के अधिशासी अभियंता पीएस पटेल ने अधीनस्थों के साथ अतिक्रमण हटवाना शुरू किया जो देर शाम तक जारी रहा। नहर पुल के दक्षिणी ओर हार्डवेयर व्यवसायी बंटी गुप्ता की गोदाम है। जिस पर नोटिस चस्पा न होने के बावजूद इसे गिराने की कोशिश हो रही है। जिस पर पीड़ित ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से आपत्ति जताते हुए कहा कि यह उसके साथ अन्याय है।
हालांकि अधिकारियों ने पीड़ित की बात अनसुनी करते हुए गोदाम धराशायी करवा दी। इसके बाद अभियान लगातार नहर पुल के दोनों ओर चलता रहा। अपराह्न तीन बजे के बाद दिबियापर से सपा विधायक प्रदीप यादव नहर बाजार पहुंचे।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने कहा कि शासन दिबियापुर में बाईपास बनवा देता तो किसी के बेघर होने की नौबत नहीं आती। अभियान से प्रभावित हुए दुकानदार पूर्व सभासद सुभाष यादव के साथ नहर बाजार के लोगों ने विधायक से अपनी शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें