फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ग्राम समाज की पांच बीघा जमीन कराई कब्जा मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा। राजस्व विभाग की टीम ने बुधवार को सलेमपुर में ग्राम पंचायत की पांच बीघे जमीन को कब्जा मुक्त कराया। ग्राम प्रधान ने अतिक्रमण हटवाने के लिए जिलाधिकारी से शिकायत की थी।
विज्ञापन

अछल्दा ब्लॉक की सलेमपुर ग्राम प्रधान वीरेंद्र दिवाकर ने जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव को शिकायती पत्र दिया था। पत्र में आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत की पांच बीघे जमीन पर गांव के 20 लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। जबकि इस जमीन पर पानी की टंकी का निर्माण कराया जाना है।
राजस्व विभाग की जांच में जमीन ग्राम पंचायत की निकली। बुधवार को बिधूना तहसील के कानूनगो रामनरेश गुप्ता, लेखपाल अनुराग भदौरिया, प्रधान वीरेंद्र दिवाकर ने पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण हटवाया। कानूनगो रामनरेश गुप्ता ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर जमीन को कब्जा मुक्त करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें