फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सदर विधायक को ज्ञापन देकर कर्मियों की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ ने बृहस्पतिवार को सदर विधायक गुड़िया कठेरिया को अपनी समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा। महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तम कुमार शुक्ला की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने की अपील की। ज्ञापन में आउटसोर्सिंग कर्मियों को हर महीने समय पर वेतन देने की मांग की गई है। इसके साथ ही ईएसआई और ईपीएफ की कटौती नियमानुसार करने पर जोर दिया गया। कर्मचारियों ने विधायक को बताया कि उन्हें आकस्मिक और अर्जित अवकाश जैसी सुविधाएं भी नहीं मिल रही हैं। इससे उनका मानसिक और आर्थिक शोषण हो रहा है। महासंघ ने आउटसोर्सिंग कर्मियों को जल्द शोषण से मुक्त कराने की मांग की। इस अवसर पर प्रतीक त्रिपाठी, गौरव दुबे, संदीप कुमार, वंसल कुमार, प्रमोद कुमार यादव सहित कई कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें