फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: बिजली उपकेंद्र पर कर्मचारियों से मारपीट, सप्लाई बंद कराने का बनाया दबाव, सभासद समेत तीन पर मुकदमा

Fri, 21 Jul 2023 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट समेत कई संगीन धाराओं में सभासद राजवीर यादव व उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले के गोविंदनगर में आटा चक्की के पास फेस खराब होने पर वार्ड सभासद ने बिजली उपकेंद्र पहुंचकर हंगामा काटा। सप्लाई बंद कराने का दबाव बनाते हुए लाॅक बुक फाड़ दी और केंद्र पर तैनात कर्मचारियों से मारपीट की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू की है।

विज्ञापन

जालौन जिले के खेड़ा मुस्तकिल निवासी लक्ष्मण सिंह शहर के उपकेंद्र-दो पर लाइनमैन के पद पर तैनात है। बताया कि गुरुवार रात वह अपने साथी गोविंद व एसएसओ मयंक पांडेय के साथ ड्यूटी कर रहा था। बताया कि रात 10 बजे के करीब गोविंद नगर के सभासद राजवीर अपने दो साथियों के साथ उपकेंद्र पर पहुंचे।
यहां पर उन्होंने आटा चक्की के पास फेस खराब होने की जानकारी देते हुए आपूर्ति बंद करने की बात कही। इस पर जब एसएसओ ने लॉक बुक पर सप्लाई बंद करने का कारण लिख दिया तो वह भड़क गए। लाइनमैन ने आरोप लगाया कि सभासद ने लॉक बुक फाड़ते हुए केंद्र पर रखा सामान फेंकने लगे। विरोध करने पर उसे बुरी तरह से पीटा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बचाव में आए साथी कर्मचारियों से हाथापाई की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट समेत कई संगीन धाराओं में सभासद राजवीर यादव व उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें