अजीतमल। आए दिन बिजली कटौती और ट्रिपिंग से उपभोक्ताओं को जूझना पड़ रहा है। गुरुवार को लगातार छह घंटे आपूर्ति ने आने पर 200 घरों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
गुरुवार को कस्बा अजीतमल में ब्लॉक रोड पर बिजली के तारों के बदलने का काम सुबह 10 बजे शुरू हुआ। जिसके चलते कस्बे के मुख्य बाजार के साथ ही मोहल्ला मोहल्ला शास्त्री नगर, सूर्य नगर, लक्ष्मी नगर, फफूंद रोड आदि स्थानों की सप्लाई बंद कर दी गई। काफी देर तक बिजली न आने पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बिजली न आने की जानकारी करने पर उपभोक्ताओं को मालूम हुआ कि ब्लॉक रोड पर तार बदले जा रहे है। आपूर्ति बंद होने से इन मोहल्लों के 200 घरों में लगभग 1500 से अधिक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उपभोक्ताओं ने बताया कि तार बदलने की जानकारी यदि विभाग द्वारा पहले दी जाती तो वह उन्हें इतनी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। वह अन्य तैयारी कर सकते थे।
लोगों ने विभागीय अधिकारियों के प्रति गुस्सा जताया। देर शाम लगभग साढ़े चार बजे आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत महसूस की। एसडीओ राहुल कुमार ने बताया अजीतमल ब्लॉक रोड पर खराब केवल को सही करने का कार्य कराया गया था। जिसके चलते विद्युत आपूर्ति बाधित रही। संवाद