फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 72 घंटे बाद बहाल हुई एक दर्जन गांवों की बिजली

Sat, 13 Apr 2024 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। क्षेत्र के गांव साजनपुर समीप बुधवार देर शाम आंधी के बीच चार खंभे गिर गए थे। ऐसे में एक दर्जन के करीब गांवों की बिजली सप्लाई बाधित हो गई थी। शुक्रवार को लाइन की मरम्मत का काम शनिवार देर शाम तक चला। जिसके चलते 72 घंटे बाद इन गांवों में बिजली की सप्लाई बहाल हो सकी।
विज्ञापन

बुधवार की शाम साजनपुर गांव समीप मेन लाइन के चार खंभे आंधी में गिरे पेड़ों की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए थे। जिसके चलते गांव साजनपुर, तुरुकपुर, भुपालपुर, विजयपुर, कटरियापुर, नगला भोज, मढ़ा, नगला भगत समेत एक दर्जन गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। शुक्रवार देर शाम तक बिजली कर्मचारियों ने नए खंभे लगाने का कार्य शुरू किया।
वहीं बिजली कर्मचारियों ने शनिवार शाम तक काम पूरा करते हुए लाइन को सुरक्षित किया। 72 घंटे बाद एक दर्जन गांवों की बिजली सप्लाई बहाल होने पर उपभोक्ताओं ने राहत की सास ली। जेई प्रभुदयाल कुशवाहा ने बताया कि खंभे टूटने की वजह से बिजली सप्लाई बंद हो गई थी। नए खंभे लगवाए गए हैं। जिसके बाद बिजली सप्लाई बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें